Saturday, January 8, 2022

अपनो में अपना कौन?

sanyatikarya

pc:- google.com

 

कहने को तो, सब अपने  है ,

पर अपने मे अपना कौन ?

जीत में साथ निभाते सभी ,

हार में निभता कौन?

मुँह पर  अच्छा बोलते सभी,

पीठ पीछे बोलता कौन ?.

षडयंत्र मुझे  गिराने का रचते सभी ,

 सुयोजना मुझे जिताने की  करता कौन? 

अपना अपना  कहते  सभी ,

अपनत्व  निभाता कौन?  

खुशी में साथ होते सभी,

दुख-दर्द में साथ होता कौन?

मैयत मे आंसू बहाते सभी,

 जीवन मे आंसू पोछता कौन?? 

जाने के बाद अच्छाई करते  सभी,

जीतेजी अच्छाई करता कौन?

तस्वीर को देख याद करते सभी,

 सामने याद करता कौन?

बंधे सब नाजुक डोर से है,

इस डोर को सदा थामे रखता कौन?  

sanyatikarya / Author & Editor

नमस्कार राम राम मेरे प्यारे श्रोताओं मेरा नाम सान्या है। मैं एक पेशे से एक डॉक्टर हूं। मै बीमारी का भी इलाज करती हूं दवाई से और कविताओं से भी विचलित मन का इलाज करती हूं। मेरी समस्त कविताएं संजीदा और प्रेरणादायक मुद्दे पर होती है जो इंसान को जीने के लिए प्रेरित करती है तो आप सभी कवि मित्रो और साहित्य प्रेमियों का मै सान्या आपका स्वागत करती हू|

4 comments:

  1. Topic is really the one which people will think for once....
    And di you always rock by your words and stole my ❤️

    ReplyDelete
  2. It so real, well said Dr. Sanya

    ReplyDelete
  3. आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद

    ReplyDelete

Coprights @ 2016, Blogger Template Designed By Templateism | Templatelib